गीता कालोनी में शुरू होगा गौतम गंभीर का फ्री टीकाकरण अभियान

 नई दिल्ली 
पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली बढ़ती कोरोना वैक्सीन की मांग और प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन की कीमत को देखते हुए, गौतम गंभीर फाउंडेशन के सहयोग से दिल्ली के 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को फ्री वैक्सीन देने का निर्णय लिया है। फ्री वैक्सीन ड्राइव का काम मंगलवार को गीता कॉलोनी से प्रारंभ होगा। इसके अलावा वीरवार से 2 जागृति एन्क्लेव (सांसद कार्यालय) आनंद विहार में भी फ्री वैक्सीनेशन शुरू होगा। साथ ही सांसद गौतम गभीर आगामी रविवार से झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए भी उनके घर जाकर वैक्सीन लगाने का काम शुरू करने जा रहे हैं। झुग्गी बस्तियों रहने वाले लोगों के लिए वैक्सीनेशन का काम सप्ताह में एक दिन हर रविवार को किया जाएगा। 15 जून से मयूर विहार में शुरू किया जाएगा। 

गौतम गंभीर ने कहा कि हम सभी को एक साथ आना है और लोगों का जीवन बचाना है।  हमें इस कठिन परिस्थिति से बाहर निकलने के लिए प्रयास करना होगा। मैं, अपनी टीम और फाउंडेशन के साथ मिलकर लगातार लोगों को इस संकट से उबारने के लिए यथासंभव योगदान दे रहा हूं।  पिछले कई दिनों से टीकाकरण के लिए मेरे पास अनुरोध आ रहे थे, और मैं भी कई दिनों से देख रहा था कि दिल्ली सरकार द्वारा किस तरह टीकाकरण के लिए लोगों को परेशान किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए प्राइवेट अस्पतालों के दामों को हर किसी के लिए वहन करना आसान नहीं है। इन परेशानियों को देखते हुए हम सोमवार से टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसके लिए हमने कुछ अस्पतालों के साथ मिलकर निःशुल्क वैक्सीनेशन शुरू करने जा रहे हैं। वैक्सीनेशन का काम उचित दिशानिर्देशों के साथ किया जाएगा। इस वैक्सीनेशन ड्राइव का सारा खर्च गौतम गंभीर फाउंडेशन वहन करेगी। हम अपने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 'पूर्ण टीकाकरण' के सपने को साकार करना चाहते हैं और हम सभी दिल्लीवासियों को साथ मिलकर प्रधानमंत्री के सपने को साकार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *