दारा शिकोह : भारतीय सांझा संस्कृति के वाहक विषय पर वेबिनार मंगलवार को

 भोपाल

 आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा 'दारा शिकोह : भारतीय सांझा संस्कृति के वाहक' विषय पर 8 जून 2021, मंगलवार सुबह 11 बजे ऑनलाइन वेबीनार आयोजित किया जा रहा है। निदेशक डॉ नुसरत मेहदी ने बताया कि संस्कृति, पर्यटन और आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर वेबिनार का शुभारंभ करेंगी।

उर्दू अकादमी द्वारा भारतीय संस्कृति में उर्दू साहित्य में योगदान करने वाले प्रमुख व्यक्तियों के जीवन और कार्यो पर प्रकाश डालने के लिए 'सिलसिला' अंतर्गत वेबिनार श्रृंखला आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ नरेश रहेंगे और अध्यक्षता श्री तकी आबिदी करेंगे। वेबिनार में डॉ सैयद अख्तर हुसैन, डॉ अजीज इरफान, डॉ मेहताब आलम और  वसीम इफ्तेखार व्यक्तत्व देंगे। कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *