यूपी में दलित छात्राओं से गैंगरेप आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ 

 बरेली  
दलित छात्रा से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से पुलिस ने तमंचा बरामद किया है। दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में है।

 बारादरी की रहने वाली एक छात्रा से 31 मई को भगवानपुर धीमरी के पास नहर किनारे जंगल में छह लोगों ने रेप किया था। आरोपियों ने छात्रा और उसके दो दोस्तों की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में शनिवार को थाना इज्जतनगर में छह लोगों के खिलाफ गैंगरेप मारपीट जान से मारने की धमकी और एससी एसटी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।  सीओ श्वेता यादव के नेतृत्व में देर रात तक तीन थानों की पुलिस ने गांव में तलाशी अभियान और कांबिंग की। एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में विशाल के पैर में गोली लगी है। उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य आरोपी अनुज पटेल को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी नरेश एडवोकेट फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *