जुलाई में खुलेगा देश का पहला वर्चुअल मॉल, क्या होंगी सुविधाएं?

 लखनऊ 
कोरोना के कारण कारोबार व बाजार के बदले ट्रेंड के बीच उत्तर प्रदेश सरकार देश का पहला वर्चुअल मॉल खोलने जा रही है। इस वर्चुअल एग्जीविशन मॉल में एक बार में करीब एक हजार दुकानें (स्टाल) नजर आएंगी। जुलाई से यह इस मॉल के माध्यम से कारोबारी गतिविधियां शुरू कर देने की तैयारी है। मॉल के आकार, संचालन आदि को अंतिम रूप देने का काम अगले दो-तीन दिन में पूरा कर लिया जाएगा। शनिवार को इस संबंध में राज्य सरकार के अधिकारियों तथा फिक्की के पदाधिकारियों की बैठक रखी गई है। 
 
इस एग्जीविशन मॉल के से देश-विदेश के कारोबारी घर बैठे आर्डर देकर अपने उत्पादों को खरीद-बिक्री सकेंगे। मॉल को खोलने और संचालन में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) का सहयोग लिया जा रहा है। वर्चुअल मॉल का खाका सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग ने चार माह पहले खींचा था। कोरोना से प्रभावित निर्यात को विशेष ध्यान में रखते हुए इस योजना पर काम शुरू किया गया। इसके लिए पिछले वर्ष कोरोना अवधि में सरकार द्वारा आयोजित वर्चुअल एग्जीविशन प्रेरणा का माध्यम बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *