महंगाई और बढ़ते पेट्रोल के दाम को लेकर मुरैना युवक कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

मुरैना
युवक  कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि उपाध्याय के नेतृत्व में केंद्र की आम जन विरोधी मोदी सरकार के खिलाफ न्यू कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना दिया , मुरैना विधानसभा अध्यक्ष मेहताब मावई ने बताया की मोदी सरकार लगातार हो रही पेट्रोल डीजल, गैस की दामों में वृद्धि कर आम जनमानस की कमर तोड़ने का काम कर रही है कई  राज्यो में पेट्रोल डीजल 100 के पार पहुँच गया है।

आम जनता की इस तकलीफ के समय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास जी के आदेश पर , प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस विक्रांत भूरिया जी , प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा जी एवं मुरैना प्रभारी कुलदीप शर्मा जी के निर्देशानुसार मुरैना जिला मुख्यालय एवं समस्त विधानसभा मुख्यालय पर बीजेपी की मोदी सरकार के पेट्रोल, डीज़ल, एवं गैस के मूल्यवृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया, प्रदर्शन में मुख्य रूप से मुरैना विधानसभा अध्यक्ष महताब मावई सुमावली विधानसभा अध्यक्ष किशन पंडित जौरा विधानसभा अध्यक्ष विकास त्यागी जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस हेमंत तोमर, जितेंद्र डगस, युवा नेता गोलू पलिया, एनएसयूआई प्रदेश सचिव सौरभ दंडोतिया, यशपाल सिंह हरसाना ग्रामीण जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग,मोनू उपाध्याय , धर्मेंद्र राजपूत, धर्मेंद्र जादौन, मुकेश गुर्जर, संतोष गुर्जर युवा नेता कुलदीप गुर्जर राजेंद्र मावई  जितेन्द्र गुर्जर राज मावई,मुख्य रूप से प्रदर्शन में उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *