ब्रिटेन में 12 से 15 साल के बच्चों को लगेगी Pfizer की Vaccine

लंदन
 कोरोना की तीसरी लहर  से बच्चों को बचाने के लिए ब्रिटेन की सरकार  ने बड़ा ऐलान किया है. इसके मुताबिक, अब 12 से 15 साल के बच्चों को फाइजर (Pfizer) की वैक्सीन लगाई जा सकेगी. ब्रिटेन की ड्रग रेगुलेटर ने शुक्रवार को कहा कि कड़ी समीक्षा के बाद यह पाया गया है कि फाइजर/बायोएनटेक  की वैक्सीन इस उम्र के बच्चों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है.

बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित
ब्रिटेन की मेडिसिंस एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी की प्रमुख जून रेन ने कहा कि हमने बहुत ही सावधानी से 12 से 15 साल के बच्चों के क्लीनिकल ट्रायल का अध्ययन किया है. इसके बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि फाइजर-बायोएनटेक की कोविड-19 वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी है. इस वैक्सीन के जोखिम से कहीं ज्यादा फायदे हैं. उन्होंने बताया कि इससे पहले यूरोप में 12 से 15 साल के बच्चों के लिए फाइजर की वैक्सीन को मंजूरी दी जा चुकी है. बीती 28 मई को यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी (EMA) ने इस संबंध में घोषणा की थी.

यूरोपीय संघ के ड्रग रेगुलेटर ने कहा कि इस वैक्सीन का बच्चों पर कोई गंभीर दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिला है. इस वैक्सीन की अच्छे ढंग से समीक्षा की गई. इसके बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि इस वैक्सीन का बच्चों का पर गंभीर साइड इफेक्ट नहीं होगा. EMA की वैक्सीन रणनीति के प्रमुख मार्को कावालेरी ने कहा था ट्रायल में बच्चों पर इसके गंभीर साइड इफेक्ट नहीं दिखे हैं. इसलिए चिंता की जरूरत नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *