यूपी में एक दर्जन आईएएस अफसरों के तबादले, कई जिलों के डीएम, एसीएस बदले

लखनऊ

यूपी में सियासी उठापटक बीच तबादलों का दौर शुरू हो गया। योगी सरकार ने देर रात डीएम ग़ाज़ियाबाद, डीएम मुरादाबाद और डीएम लखीमपुर समेत एक दर्जन आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। यही नहीं शासन के कई अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और मंडलायुक्त को भी बदल दिया गया है।

सूत्रों को मानें तो अफसरों को परफॉर्मेंस के आधार पर तैनाती दी गई है। रामी रेड्डी सहकारिता से हटाकर अब उद्यान विभाग का एसीएस बन दिया गया है। वहीं बीएल मीणा सहकारिता के एसीएस बनाए गए। सुधीर गर्ग वन विभाग की जगह अब दुग्ध विभाग के प्रमुख सचिव हो गए हैं। मनोज सिंह को वन विभाग का नया एसीएस बनाया गया। के रवीन्द्र नायक प्रमुख सचिव समाज कल्याण अल्पसंख्यक कल्याण बने और एनजी रवि कुमार गोरखपुर के मंडलायुक्त बने और मुकेश मेश्राम को डीजी पर्यटन का भी चार्ज दिया गया।

इन जिलों के डीएम बदले

राकेश कुमार सिंह डीएम ग़ाज़ियाबाद,अरविंद चौरसिया डीएम लखीमपुर, अंकित अग्रवाल डीएम एटा ,बालकृष्ण त्रिपाठी डीएम अमरोहा ,शैलेंद्र सिंह डीएम मुरादाबाद ,नरेंद्र शंकर पांडेय कमिश्नर झांसी मंडल, अंकित कुमार अग्रवाल को प्रयागराज विकास
प्राधिकरण के वीसी से डीएम एटा बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *