साइकिल गर्ल ज्योति से बात कर दी सांत्‍वना, पढ़ाई जारी रखना, खर्च कांग्रेस उठाएगी: प्रियंका गांधी

 दरभंगा 
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बढेरा ने बुधवार की रात साइकिल गर्ल ज्योति कुमारी से फोन पर बात की। प्रियंका ने ज्योति के पिता मोहन पासवान के गत सोमवार को हुए असामयिक निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की। ज्योति के अनुसार, श्रीमती गांधी ने उसे पढ़ाई जारी रखने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि उसकी पढ़ाई का सारा खर्च कांग्रेस पार्टी वहन करेगी।
गुरुवार को स्थानीय कांग्रेस नेता मशकूर अहमद उस्मानी ज्योति के गांव सिंहवाड़ा प्रखंड के सिरहुल्ली पहुंचे और ज्योति को प्रियंका गांधी द्वारा हस्ताक्षरित शोक संवेदना पत्र प्रदान कर सांत्वना दी। उन्होंने ज्योति से कहा कि खूब पढ़ो। पढ़ाई का सारा खर्च पार्टी वहन करेगी। यह निर्णय पार्टी के आलाकमान का है। मौके पर उपस्थित पार्टी के जिला सचिव रतन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी साइकल गर्ल ज्योति को ढांढ़स बंधाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *