सडक दुर्घटना मे दंतेवाडा डिप्टी कलेक्टर सहित तीन घायल

कोंडागांव
अपने साथियो के साथ दंतेवाडा से बिलासपुर जा डिप्टी कलेक्टर की गाडी केशकाल घाटी के पास दुर्घटना  ग्रस्त हो गई जिसमे डिप्टी कलेक्टर सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे रायपुर के निजी अस्पताल मे भर्ती किया गया है।

दुर्घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। बताया जाता है कि दंतेवाड़ा के डिप्टी कलेक्टर मुकेश कुमार गोंडा अपने दो अन्य साथियों के साथ स्कार्पियो से बिलासपुर जा रहे थे। केशकाल में नेशनल हाईवे-30 पर पहुंचे ही थे कि बटराली गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनके स्कार्पियो की टक्कर हो गई। दुर्घटना की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि  स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे लोग एक घंटे तक अंदर ही बुरी तरह से फंसे रहे।

इस दुर्घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से काफी मशक्कत के बाद स्कार्पियो के अंदर फंसे लोगो को बाहर निकाला और उन्हे तत्काल कोंडागांव अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक उपचार के बाद घायलो की गंभीर  स्थिति को देखते हुए उन्हे रायपुर के निजी अस्पताल मे भर्ती किया गया है।डिप्टी कलेक्टर के साथ स्कार्पियो मे बैठे दो अन्य घायलो के बारे मे अभी जानकारी नही मिल पाई है। दुर्घटना का कारण गाडी चलाते समय झपकी आना माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *