हरियाणा में व्यापारियों को राहत पैकेज देने की तैयारी

पंचकूला
हरियाणा में लॉकडाउन से प्रभावित छोटे व्यापारियों को राहत पैकेज देने की तैयारी है। हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड ने इसके लिए मसौदा तैयार किया है। व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राम निवास गर्ग इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से जल्द मिलेंगे। बता दिया जाए कि, मनोहर लाल सरकार ने राज्य में व्यापारी कल्याण बोर्ड गठित भी किया हुआ है। व्यापारी और छोटे उद्योगों के उद्यमी बोर्ड के माध्यम से लॉकडाउन के दौरान के कुछ खर्चों में राहत मांग रहे हैं। व्यापारी चाहते हैं कि उनसे बंद संस्थानों के बिजली बिल केवल बिजली खपत के ही लिए जाएं। बोर्ड के चेयरमैन राम निवास गर्ग इन दिनों पंचकूला में हैं और वे इस बाबत मुख्यमंत्री से भी मिलने वाले हैं।

हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राम निवास गर्ग का कहना है कि लॉकडाउन में यूं तो सभी वर्ग प्रभावित हुआ है। खुद सरकार का भी राजस्व प्रभावित हुआ है। मगर हमने व्यापारियों की मांग संबंधी एक राहत पैकेज का मसौदा तैयार है। हम चाहते हैं कि राज्य सरकार अपने स्तर पर जो राहत व्यापारियों को दे सकती है, उसे जरूर दे, ताकि व्यापारियों की मुश्किल भी कम हों। मैं इस राहत पैकेज के मसौदे पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से शीध्र मिलने वाला हूं। उम्मीद है कि व्यापारियों के लिए कई राहत मिलेंगी। मैं सीएम का लीज धारकों को मालिकाना हक देने पर आभार भी व्यक्त करता हूं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *