ऐश्वर्या राय के ‘कजरा रे’ गाने पर माधुरी दीक्षित का धमाकेदार डांस

 मुंबई 
अभिनय के साथ-साथ माधुरी दीक्षित के डांस के सभी दीवाने हैं। इस बार माधुरी ने ऐश्वर्या राय के मशहूर ‘कजरा रे’ गाने को रीक्रिएट किया है। गाने में उनकी एक-एक अदाएं देखते ही बनती हैं। डांस के वक्त तुषार कालिया और धर्मेश येलंदे ने उनका साथ दिया।  दरअसल माधुरी इन दिनों कलर्स टीवी के पॉपुलर शो ‘डांस दीवाने 3’ को जज कर रही हैं। इसमें उनके साथ तुषार कालिया और धर्मेश भी जज के तौर पर हैं। शूटिंग के दौरान माधुरी अक्सर मस्ती करती दिखती हैं। उनके कई बिहाइंड द सीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। माधुरी का ये वीडियो एक एपिसोड के शूट के दौरान का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *