बर्थडे पार्टी पर आधी रात को पटना पुलिस का छापा 

 पटना 
कोरोना की दूसरी लहर की रोकथाम और तीसरी लहर की आशंका के मद्देनज़र बिहार में लॉकडाउन लगाया गया है लेकिन गुरुवार की रात राजधानी पटना के एक होटल में इसकी धज्जियां उड़ती दिखीं। वहां एक बर्थडे पार्टी में लॉकडाउन में अनिवार्य कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों की धज्जियां उड़ गईं। यहां पार्टी के दौरान के न सिर्फ मेहमानों को शराब परोसी गई बल्कि बार बालाओं का डांस भी हुआ। देर रात पटना पुलिस ने छापामारी कर तीन बार बालाओं के साथ 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार यह होटल पटना के बुद्धा कालोनी थाने इलाके में है। होटल के एक हॉल को बर्थडे पार्टी के लिए बुक कराया गया था। बर्थडे पार्टी में शामिल लोगों को पार्टी में महंगी शराब परोसी गई। इसके साथ मनोरंजन के लिए बार बालाओं का डांस भी हुआ। बार बालाओं के साथ लोग ठुमके लगाते नज़र आए। शराब और शबाब का यह दौर चल ही रहा था कि किसी ने पुलिस को खबर कर दी। देर रात हरकत में आई पटना पुलिस ने होटल पर छापा मारा। पार्टी में पहुंची पुलिस वहां का नज़ारा देखकर हैरान रह गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *