छत्तीसगढ़ वितरण कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र शर्मा हुए सेवानिवृत्त

रायपुर
छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल में 40 साल का सफर तय करते हुए छत्तीसगढ़ वितरण कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र शर्मा 31 मई को सेवानिवृत्त हुए। छत्तीसगढ़ वितरण कंपनी के महाप्रबंधक हर्ष गौतम, मुख्य अभियंता रायपुर आर.ए.पाठक ने शाल-श्रीफल देकर विदाई दी। अधीक्षण यंत्री आदित्य दुबे क्षेत्र के दो कार्यपालन यंत्री हरीश चौहान एवं सी के नायडू, अनिल ने शुभकामना व्यक्त करते हुए वीरेन्द्र शर्मा  को विदाई दी। कर्मचारी संघ विद्युत फेडरेशन के अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला सहित सुरेश ठाकुर, राजेश खरे, दासगुप्ता और कृष्णानी ने आभार व्यक्त करते हुए विदाई दी।  अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय वृत से  डी.के. यदु सहित शर्मा, काले, निवेदिता, राजकुमारी, मधुबाला ने हुए  विदाई दी।

कर्मचारी संघ के साथ सामाजिक क्षेत्रों में अग्रणी रहने वाले वीरेंद्र शर्मा कर्मचारी संघ विद्युत फेडरेशन के सचिव भी रहे हैं जिन्हें आदित्य वाहिनी, आनंद वाहिनी पीठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष झम्मन शास्त्री एवम् पर्यावरणविद् रविन्द्र गिन्नौरे ने शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *