कटनी ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार,युवक-युवती गिरफ्तार

कटनी
 इन दिनों कई स्पा सेंटर्स और ब्यूटी पार्लर देह व्यापार (Sex Racket) का अड्डा बन गए हैं। इनकी आड़ में कई जगहों पर अनैतिक गतिविधियों का संचालन होता है। कटनी जिले में भी कई स्पा सेंटर के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर दबिश और यहां से आपत्तिजनक हालत में 2 युवक और 2 युवती को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने स्पा संचालक को भी आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया है।

महिला थाने में लगातार शिकायतें मिल रही थी कि कुछ स्पा सेंटर्स पर अनैतिक गतिविधियों का संचालन हो रहा है। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने ‘हैवन फैमिली स्पा’ में दबिश दी। इस दौरान पुलिस को कुछ लड़के लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। वहीं आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस ने मौके से दो लड़के और और दो लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं स्पा संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है।  डीएसपी शालिनी परस्ते ने बताया कि 5 लोगो को गिरफ्तार कर जमानती अपराध पर नोटिस देकर फिलहाल युवक युवती को छोड़ दिया है। इसी के साथ उन्होने इस तरह की कार्रवाई जारी रहने की बात कही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *