उप राष्ट्रपति नायडू से राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने की सौजन्य भेंट

भोपाल

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू से नई दिल्ली में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सौजन्य भेंट की। पटेल आज प्रातः उप राष्ट्रपति निवास पहुँचे।

मध्यप्रदेश के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने के बाद राज्यपाल मंगुभाई पटेल की उप राष्ट्रपति नायडू से यह प्रथम भेंट है। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती नर्मदाबेन भी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *