पिता निकला हैवान, दो साल से कर रहा था बेटी से दुष्कर्म, आखिर हुआ गिरफ्तार

रायपुर। पत्नी के समझाने के बाद भी आरोपी पिता ने अपने 18 वर्षीय बेटी के साथ लगातार दो साल से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था कि अचानक ही माँ और बेटी उरला थाने पहुंचे और पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पिता को गिरफ्तार कर लिया।

उरला थाना प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि इस कृत्य को रोकने आरोपित की पत्नी ने भी उसे कई बार समझाया था। जिस पर आरोपित पिता ने लिखित में दोबारा ऐसी गलती न दोहराने का वादा किया था। परंतु फिर से बेटी के साथ जबरदस्ती करने लगा। समाज में इज्जत उछाली जाएगी, इस डर की वजह से पीड़ि़त थाने नहीं गई थी। पिता की हरकत बढ़ती गई, इसके बाद अपनी माँ के साथ पीड़िता थाने पहुंची और पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *