70% इंजीनियरिंग कॉलेजों की संबद्धता अटकी

ग्वालियर
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) से संबद्ध 400 इंजीनियरिंग और पालीटेक्निक कॉलेजों को संबद्धता अटक गई है।  संबद्धता जारी करने के लिए आज 31 मई अंतिम तारीख है, लेकिन कोरोना के चलते ग्वालियर समेत प्रदेश भर के 70 फीसद कॉलेजों के संचालक संबद्धता के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं। यही वजह है कि संबद्धता की प्रक्रिया लेट होने की नौबत आ गई है। इंजीनियरिंग और पालीटेक्निक कॉलेजों ने संबद्धता के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में एसोसिएशन आॅफ टेक्निकल प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट (एपीआई) ने रविवार को आरजीपीवी के के कुलपति से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और संबद्धता के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ाने की मांग की।

बता दें कि हर साल इंजीनियरिंग कॉलेजों को संबद्धता जारी करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर रहती है। कोरोना काल के कारण इसे बढ़ाकर 31 मई किया गया है। लॉकडाउन बढ़ता गया,इसलिए कॉलेज संचालक इस डेट तक आवेदन नहीं कर पाए हैं। इसलिए संबद्धता पर खतरे में पड़ गई है। कॉलेज संचालकों का कहना है कोरोना काल में कॉलेज खुले ना होने के कारण उन्होंने अब तक आवेदन नहीं किया है, इसलिए 30 जून तक आवेदन करने की तारीख बढ़ाई जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *