एक्टर जो लारा का प्लेन क्रैश में हुआ निधन, पत्नी समेत इन लोगों ने भी गंवाई जान

स्मिर्ना
 साल 1990 के सुपरहिट टीवी धारावाहिक टार्जन में अहम किरदार निभाने वाले अभिनेता जो लारा का एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया है. शनिवार को दुर्घटनास्त हुए इस विमान में 58 वर्षीय जो (Joe) के साथ उनकी पत्नी ग्वेन लारा भी सवार थीं. जो की पत्नी ग्वेन की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई है.

झील में जाकर गिरा विमान
क्रैश के बाद जो (Joe) का विमान Nashville के नजदीक स्थ‍ित Tennesse झील में जाकर गिरा. हादसे में कुल 7 लोगों के मारे जाने की खबर है. पुलिस दुर्घटना की वजह और अन्य वजहों की छानबीन कर रही है. बात करें जो की तो टीवी शो टार्जन में उनके काम को काफी पसंद किया गया था. रदरफोर्ड काउंटी के ‘फायर रेस्क्यू’ कैप्टन जॉन इंगल ने एक बयान में बताया कि स्मिर्ना के पास पर्सी प्रीस्ट झील में तलाश एवं बचाव अभियान अब भी जारी है.

इन लोगों की मौत की खबर
काउंटी अधिकारियों ने बताया कि इन सात लोगों की पहचान ब्रैंडन हन्ना, ग्वेन एस लारा, विलियम जे लारा, डेविड एल मार्टिन, जेनिफर जे मार्टिन, जेसिका वॉल्टर्स और जॉनाथन वाल्टर्स के तौर पर हुई है और ये सभी टेनेसी के ब्रेंटवुड के निवासी थे. परिवार वालों से पुष्टि करने के बाद इनके नाम सार्वजनिक किए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *