बॉलीवुड के ‘रांझणा’ ने हॉलीवुड में भी दिखाया दम, बर्थडे पर जानें धनुष की खास बातें

मुंबई
अभिनेता धनुष (Dhanush) अब ग्लोबल एक्टर बन चुके हैं। धनुष का नाम उन सितारों में शुमार हो गया है, जो अपने दम पर किसी भी फिल्म को सुपरहिट करवाने की ताकत रखते हैं। धनुष का जन्म भले ही एक सेलेब के यहां हुआ लेकिन अपने टैलेंट के दम पर उन्होंने अपने लिए एक बड़ा मुकाम बनाया। तमिल सिनेमा से बॉलीवुड और फिर हॉलीवुड, धनुष ने हर किसी का दिल जीता है। आज (28 जुलाई) धनुष अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। बर्थडे के खास मौके पर आपको बताते हैं धनुष से जुड़ी खास बातें….

धनुष का सिनेमाई करियर
धनुष का पूरा नाम वकेंटस प्रभु कस्तूरी राजा है। 28 जुलाई 1983 को धनुष का जन्म कस्तूरी राजा के घर हुआ था। धनुष ने अपने पिता कस्तूरी राजा के निर्देशन में बनी फिल्म 'थुलुवधो इलमई' से अपने फिल्मी करियर शुरुआत की थी। फिल्म हिट हुई थी और दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया था। 19 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले धनुष ने काफी कम समय में अपने टैलेंट के दम पर अपने लिए एक अलग जगह बना ली थी। धनुष आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास कुल 180 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।

बॉलीवुड फैन्स का जीता दिल
जून 2013 में आनंद एल राय की फिल्म रांझणा रिलीज हुई थी। इस फिल्म से धनुष ने बॉलीवुड डेब्यू किया था, जब फिल्म का फर्स्ट लुक, पोस्टर्स और ट्रेलर आदि रिलीज हुए थे तो धनुष को उनके लुक्स की वजह से हिंदी ऑडियंस ने काफी ट्रोल किया था। हालांकि जैसे जैसे फिल्म रिलीज के करीब आती गई और इसके बाकी क्लिप्स सामने आए वैसे वैसे धनुष का जादू दिखने लगा। वहीं फिल्म देखने के बाद तो दर्शक धनुष के फैन हो गए थे। रांझणा के अलावा फिल्म शमिताभ और अतरंगी रे में भी धनुष अपना जलवा बिखेर चुके हैं। वहीं इन दिनों धनुष अपनी हॉलीवुड फिल्म द ग्रे मैन को लेकर खूब वाहवाही लूट रहे हैं। याद दिला दें कि 2011 में धनुष का गाना 'कोलावेरी डी' काफी ज्यादा हिट हुआ था और हर किसी की जुबां पर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *