कानपुर के दो टिंबर गोदामों में लगी आग, लाखों का माल राख

 कानपुर 
कानपुर में बांसमंडी स्थित टिंबर मर्चेंट फर्म में रविवार तड़के अचानक आग लग गई। बांस-बल्लियों में आग लगने से ऊंची-ऊंची लपटें और धुआं उठता देखकर इलाके में अफरातफरी मच गई। इलाकाई लोगों की सूचना पर लाटूश रोड फायर स्टेशन से पहुंची गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि तब तक दो कारोबारियें का लाखों का माल जलकर राख हो गया। 

पीरोड गांधी नगर निवासी विमल कुमार तिवारी की बांसमंडी में इंडिया टिंबर के नाम से फर्म है। उनके बगल में ही इलाके के आरिफ अनवर की भी हिन्द टिंबर मार्ट फर्म है। रविवार तड़के अचानक विमल की दुकान के अंदर शार्ट सर्किट से आग लग गई लपटें और तेज धुआं उठता देखकर इलाकाई लोगों ने उन्हें सूचना दी तो विमल ने कंट्रोल रूम पर आग लगने की सूचना दी। घटना की जानकारी पर अनवरगंज और रायपुरवा थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा साथ ही लाटूश रोड फायर स्टेशन से दो गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *