आम, कटहल, नींबू, टमाटर के आचार बनाकर दुलदुला गोठान की गंगा समूह बनी आत्मनिर्भर बनी

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना अब गांव के किसानों के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सार्थक प्रयास सफल हो रहें  हैं। स्व सहायता समूह की महिलाएं गोठान से जुड़कर आम कटहल नींबू मिर्च के आचार तैयार करके आर्थिक रूप से  आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

कलेक्टर श्री महादेव कावरे के सार्थक प्रयास से दुलदुला  गोठान में गंगा स्व-सहायता समूह द्वारा  शुद्धता के आम, टमाटर का  अचार बनाकर तैयार किया जा रहा है। स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आचार बनाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया है। महिलाओं को आचार बेचने के लिए बाजार भी उपलब्ध कराया जा  रहा है। आचार  बनाकर उसकी अच्छी तरह से पेकिंग  की जा रही है। महिलाएं  250 ग्राम और 500 ग्राम के पैकिंग करके आचार बेचकर अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे। जशपुर में  इस वर्ष आम ,कटहल टमाटर की अच्छी पैदावार हुई इसका लाभ स्व सहायता समूह की महिलाओं को हो रहा है।साथ ही गोठान में उच्च गुणवत्ता वाले  गोबर के वरमी कम्पोस्ट खाद भी तैयार कर रहे हैं। बरसात का मौसम आ चुका है किसानों की खेती बाड़ी करने के दिन आ गए हैं। ऐसे में गोठान में स्व-सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार किए गए वे किसानों के लिए अत्यन्त लाभकारी साबित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *