केरल में 9 जून तक लॉकडाउन बढ़ा 

कोच्चि
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार को कहा कि राज्य में कोविड को बढ़ने से रोकने के लिए राज्यव्यापी तालाबंदी को 9 जून तक बढ़ा दिया गया है। हालाँकि, उन्होंने घोषणा की कि मलप्पुरम जिले में ट्रिपल लॉकडाउन को वापस ले लिया गया है। राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में भारी वृद्धि के बाद आठ मई से लॉकडाउन लागू है।केरल में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान मामलों और मौतों की भारी वृद्धि देखी जा रही है।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने साथ ही 16 मई से तीन जिलों- तिरुवनंतपुरम, एर्णाकुलम और त्रिशूर में लागू ट्रिपल लॉकडाउन उपायों को वापस लेने की भी घोषणा की, हालांकि, मलाप्पुरम जिले में ट्रिपल लॉकडाउन जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले हफ्ते, तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम और त्रिशूर में ट्रिपल लॉकडाउन कल से वापस ले लिया जाएगा क्योंकि परीक्षण सकारात्मकता दर और सक्रिय केस लोड में कमी आई है। इससे पहले सरकार ने हालात की समीक्षा करने के बाद पहले 16 मई और फिर 23 मई को राज्यव्यापी लॉकडाउन बढ़ाया था। केरल में कोविड-19 मामलों में गिरावट का सिलसिला जारी है। दक्षिण भारत के राज्‍य केरल में पिछले 24 घंटों में करीब 23,513 सामने आए हैं जबकि 198 लोगों की मौत हुई है। राहत की बात यह रही कि इस अवधि में 28,100 लोग रिकवर भी हुए हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *