दंपत्ति की हत्या मामले में एसपी ने सूचना किया 10 हजार ईनाम की घोषणा

धमतरी। हफ्ते भर पहले कुरूद में अज्ञात हमलावरों द्वारा दंपत्ति की धारदार हथियार व पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आज पुलिस अधीक्षक बीपी राजभानू ने सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की।

23 मई को प्रार्थी मिनेश चंद्राकर पिता गुहाराम चंद्राकर निवासी ग्राम परसवानी थाना कुरूद जिला धमतरी ने थाना कुरुद में रिपोर्ट दर्ज कराया कि एफबी टाउन श्री राम कॉलोनी कुरूद में निवासरत छोटे भाई तुलेस चंद्राकर व उसकी पत्नी सुमित्रा उर्फ सुमन चंद्राकर की किसी अज्ञात व्यक्ति ने 22-23 मई की दरमियानी रात्रि धारदार हथियार एवं पत्थर से कुचलकर हत्या कर दिया। उक्त रिपोर्ट पर थाना कुरुद में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 302 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी का हर संभव प्रयास किया गया, किंतु अब तक उसका कोई पता नहीं चला है।

पुलिस अधीक्षक बीपी राजभानू ने उक्त मामले में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु ईनाम उद्घोषणा जारी की है। अज्ञात आरोपी के संबंध में जो कोई व्यक्ति युक्ति-युक्त/महत्वपूर्ण सूचना देगा, जिससे आरोपी की गिरफ्तारी हो सके, ऐसे सूचना देने वाले व्यक्ति को नगद ईनाम  दस हजार रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *