सावेरी वर्मा ने किया रायपुर का नाम रौशन, लिखी मनमानिया के लिए नया गाना, हुई रिलीज
रायपुर। गीत-संगीत के संस्कारों की धरती छत्तीसगढ़ की एक और प्रतिभा ने बॉलीवुड में धमाका मचा दिया है। रायपुर की बेटी सावेरी वर्मा ने अमीर खुसरो के कालजयी गीत 'छाप तिलकझ् के रीक्रिएशन से गीत-संगीत की दुनिया में पांव जमाने के बाद नया गीत 'मनमानियांझ् के लिए लिखे हैं जो रिलीज के बाद काफी पसंद किए जा रहे हैं।
बॉलीवुड की महिला गीतकारों में तेजी उभरते नामों में शुमार सावेरी वर्मा की जन्मस्थली रायपुर है। उन्होंने होली क्रॉस हायर सेकंडरी स्कूल से पढ़ाई की है। वे दुर्गा महाविद्यालय से कला संकाय में स्नातक हैं। वह श्रीराम संगीत महाविद्यालय से संगीत विशारद हैं और उन्होंने पंडित गुणवंत व्यास जी से संगीत की शिक्षा ली है। उनके पिता सी.एम. वर्मा डॉक्टर, अवकाश प्राप्त हैं और रायपुर के जाने-माने पैथोलॉजिस्ट हैं। गायन उनका शौक है। मां डॉ. संतोष वर्मा रायपुर मेडिकल कॉलेज में प्राध्यापक रही हैं। वे भी सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। उनका घर रायपुर के शारदा चौक में था।
घर से ही संगीत का माहौल मिला इसलिए सावेरी वर्मा की रुचि भी गीत-संगीत में ही विकसित हो गई और उन्होंने इसी क्षेत्र को अपने करियर के रूप में चुना। आज इंडिपेंडेंट म्युजिक के हर दूसरे गाने में सावेरी वर्मा के लिरिक्स दिखाई देते हैं। इसी ऋंखला में नया गाना 'मनमानियांझ् रिलीज हुआ है। कंगना रनौत की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'तनु वेड्स मनुझ् के संगीतकार कृष्ण सोलो ने इसे तैयार किया है जबकि 'बोल ना माही बोल नाझ् फेम असीस कौर ने इस गाने को अपनी आवाज दी है।
सावेरी वर्मा ने इस बारे में बताया कि ये गाना वोक्सोरा म्युजिक लेवल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। ये एक लव सॉंग है जिसमें एक प्रेमी युगल के बीच की नोक-झोंक के भाव उन्होंने अपनी कलम से उकेरी हैं। 'मनमानियाँझ् सारे म्यूजिÞक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स की प्ले लिस्ट पर आ चुका है। उन्होंने कहा कि लोगों ने मेरे हर गाने को अपना आशीर्वाद और प्यार दिया है और उम्मीद है कि मनमानियां गाना भी लोगों को बेहद पसंद आयेगा। उन्होंने बताया कि उनकी आने वाली शार्ट फिल्म दोबारा अलविदा है जिसमें उन्होंने टाइटल गीत लिखा है।
