छत्रसाल स्टेडियम में बनेगा पहला सरकारी ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर, तैयारी शुरू

 नई दिल्ली 
 दिल्ली में निजी अस्पतालों के ड्राइव थ्रू वैक्सीनेसन की शुरूआत के बाद अब सरकार भी अपने स्तर पर इसकी तैयारी शुरू कर दी है। पहला सरकारी ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में शुरू किया जा सकता है। सरकार ने फिलहाल इसके लिए तीन जगहों पर खोलने की तैयारी की है जिसमें छत्रसाल स्टेडियम में सबसे पहले खुलेगा। सबकुछ ठीक रहा तो एक सप्ताह के अंदर ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। 

दिल्ली में अभी दो जगहों पर ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन चल रहा है। दोनों ही सेंटर निजी अस्पतालों की तरफ से शुरू किए गए है। वहां रोजाना 200 से 300 लोग टीकाकरणके लिए आ रहे है। लोगों की इसमें रूचि देखते हुए सरकार भी इस तरह के केंद्र खोलना चाहती है। दिल्ली सरकार का कहना है कि अगर हमें पर्याप्त टीका मिले तो इसे बड़ी संख्या में पूरी दिल्ली में खोलना चाहेगे। मगर दिल्ली में अभी केंद्र खुलने के बजाएं टीके की कमी से बंद हो रहे है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *