कैंसर के बाद संतोष ने दी कोरोना को मात

रायपुर। अनेक प्रादेशिक, राज्य स्तरीय, एवं राष्ट्रीय, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं में अपना विशेष योगदान देने वाले 56 वर्षीय संतोष तिवारी (पारीक) 3 सितंबर 2019 को कैंसर (मुँह में) से जूझ रहे थे कि पिछले दिनों वे कोरोना संक्रमित हो गए और इस दौरान उन्होंने होम आइसोलेशन में रह कर डॉक्टरों की सलाह से कोरोना को मात देने में सफल हुए साथ ही पूरे परिवार को भी इस बीमारी को दूर रखने में कामयाब रहे।

विगत वर्ष 3 सितंबर 2019 को कैंसर (मुँह में) हुआ था जो कि यह कैसंर बहुत ही कम लोगो को होता है ओर भयावह होता है  जिसका 10 घंटे तक आॅपरेशन 24 सितम्बर 2019 को टाटा मेडिकल सेंटर कोलकाता में हुआ और उसके बाद स्वास्थ्य लाभ चल ही रहा था कि मार्च 2020 में कोरोना महामारी अपने प्रदेश में विकराल रूप ले चुकी थी तो वापस कोलकाता जा कर चेकअप कराना भी मुश्किल हो गया था। इतनी भयानक बीमारी को भी इन्होंने लगातार अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाई और बिना रूटीन चेकअप के अपने डॉक्टरों से फोन पर अपने आॅपरेशन स्थान की फोटोज भेजकर लगातार सलाह कर के दवा का सेवन करते है। इसी समय सरकार द्वारा जो वेक्सीन लगवाने के लिये कहा उसका पहली खुराक 8 मार्च 2021 को लगवा भी ली और वेक्सीनेशन के बाद पिछले दिनों वे कोरोना संक्रमित हो गए, लेकिन इस बीच वे हारे नहीं बल्कि होम आइसोलेशन में रह कर ही लगातार डॉक्टरों से सम्पर्क में रहते हुए अपने आप को तो स्वस्थ किया साथ ही परिवार में भी सभी के मनोबल को गिरने नही दिया। खुद भी स्वस्थ हुए और पूरा परिवार भी आज इस महामारी से दूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *