सड़क दुर्घटना में मीडिया कर्मी की मौत
बलौदाबाजार। इलेक्ट्रानिक मीडिया में कार्यरत पत्रकार का शुक्रवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उनकी बाईक को ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
बिलाईगढ़ में इलेक्ट्रानिक चैनल के संवाददाता अखिल मानिकपुरी समाचार कवरेज के लिए बाइक में सवार होकर घर से निकले थे। बताया जाता है कि भटगांव मंडी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाईक को जोरदार ठोकर मारी। हादसा इतना जबरदस्त था कि अखिल मानिकपुरी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।
