पार्लर की आड़ में चल रहा सेक्स रैकेट,संचालिका समेत 5 गिरफ्तार

ग्वालियर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले  में एक बार फिर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। यहां ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस  ने ऑर्गेनिक ब्यूटी पार्लर के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से ब्यूटी पार्लर की संचालिका समेत 5 युवतियां को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस को सूचना मिली थी कि गोविंदपुरी इलाके में एक इमारत में तीसरी मंजिल पर एक ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट (Sex Racket)  चलाया जा रहा है। इसी आधार पर आज पुलिस ने दबिश दी और मौके से ऑर्गेनिक ब्यूटी पार्लर की संचालिका और 5 युवतियों को गिरफ्तार किया गया।वही 15 हजार रुपए भी नकदी मिली है। क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई से इलाके में खलबली मच गई है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है, आगे बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

बता दे कि यह पहला मौका नहीं है।इससे पहले अप्रैल में  ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने विश्वविद्यालय (University) थाना क्षेत्र के एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex Racket)का खुलासा किया था। इसमें 5 युवतियां और एक युवक मिली था, जिसमें एक युवक युवती आपत्तिजनक हालत में आपत्तिजनक सामग्रियों के साथ मिले थे। जिसमें पकड़ी गई लड़कियाँ दिल्ली और कोलकाता की रहने वाली पाई गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *