ढाई माह में सायबर सेल ढूंढ निकाला 121 गुम व चोरी के मोबाइल
रायगढ़। रायगढ़ सायबर सेल की टीम ने 121 गुम व चोरी हुए मोबाइल हैंडसेट को ट्रैश कर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ ही छत्तीसगढ़ के बाहर के राज्यों से बरामद कर लिया। इन हैंडसेटों के शिकायतकतार्ओं ने आज पुलिस मुख्यालय में बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया। इसके अलावा दर्जनों मोबाइल फोन अभी पुलिस के पास आने बाकी हैं जिन्हें भी जल्द ही शिकायतकर्ता को सौंप दिए जाएंगे।
रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में सायबर सेल की टीम ने ढाई माह में 121 गुम और चोरी हुए मोबाइल को ट्रेश कर ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के कई जिलों और राज्य के बिलासपुर, जांजगीर-चाम्पा, रायपुर, बलौदाबाजार, जशपुर, महासमुंद, अम्बिकापुर क्षेत्र से बरामद कर कोरियर के माध्यम से मंगाने के बाद आज पुलिस मुख्यालय में इनके शिकायकतार्ओं को सौंप दिए गए। वहीं अन्य कई प्रदेशों में लॉकडाउन प्रभावी होने के कारण दर्जनों मोबाइल कोरियर में लटके हुए हैं, जिनके भी शीघ्र प्राप्त होने की सम्भावना है। रिकवर किए गए 121 हैंडसेट की कुल कीमत करीब 16,80,500 रुपए है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सायबर सेल को अधिक से अधिक गुम और चोरी मोबाइलों की खोज करने के दिए गए। टास्क पर सायबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, आरक्षक बृजलाल गुर्जर, धनंजय कश्यप, प्रशांत पंडा और महिला आरक्षक मेनका चौहान ने लगातार उपयोगकतार्ओं से सम्पर्क कर पिछले ढाई माह में 121 मोबाइल रिकवर किया है।रिकवर मोबाइल के वितरण के लिए सभी मोबाइल स्वामियों को कार्यालय नहीं बुलाया गया। केवल पांच व्यक्तियों को ही कार्यालय बुलाया गया, जिन्हें पुलिस अधीक्षक ने उनका मोबाइल सुपुर्द किया। शेष मोबाइल स्वामियों को सायबर सेल आकर मोबाइल ले जाने सायबर सेल स्टाफ की ओर से सूचित किया जा रहा है। मोबाइल वितरण के दौरान एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा और सायबर सेल स्टाफ मौजूद थे।
