सिलिंडर में लगी आग आरक्षकों ने आग पर पाया काबू
भिंड
भिंड देहात थाना क्षेत्र स्थित हाजी नगर में एक दो मंजिला मकान की किचन के अंदर खाना बनाते समय रेगुलेटर लीकेज हो गया। इसके बाद तत्काल सिलेंडर ने आग पकड़ी। सिलेंडर में लगी आग की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। देहात थाना में तैनात आरक्षक सुभाष सिंह तोमर और दीपक सिंह जादौन इस समय गश्त पर निकले थे। यह सूचना आने पर दोनों जवान मौके पर पहुंच गए। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद दोनों आरक्षकों ने आग पर काबू पाया। आरक्षकों की सूझबूझ से सिलेंडर की आग से होने वाला हादसा टला।
यह मामला रात करीब दस बजे का है। देहात थाना क्षेत्र के हाजी नगर में रहने वाले शाकिर खान के घर में दूसरी मंजिल पर किचन में खाना तैयार हो रहा था। तभी किचन का सिलेंडर के रेगुलेटर लीकेज हो गया और उसने आग पकड़ ली। यह दृश्य देखकर परिजन घबरा गए। यह आग से किचन में रखे सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। पुलिस कंट्रोल रूम से यह प्वाइंट देहात थाना पुलिस को मिला। इसी समय गश्त पर निकले जवान सुभाष सिंह तोमर और दीपक सिंह जादौन को सूचना दी गई। इसके बाद दोनों जवान मौके पर पहुंचे।
उन्होंने पहले परिजनों को घर से बाहर निकाला। इसके बाद दोनों जवानों ने पहले किचन के सामान की आग को बुझाई फिर सिलेंडर की आग पर काबू करने का प्रयास किया। इस तरह करीब 15 मिनट की कवायद के आग पर काबू पाया। दोनों आरक्षकों ने पहले एक बाल्टी में पानी भरा और एक मोटे कपड़े को लिया। इसके बाद उसे गीले करके तेज गति से सिलेंडर के रेगुलेटर को कबर किया, जिससे आग बुझ गई। सिलेंडर से निकलने वाली आग की लपटें समाप्त होता देखकर शाकिर के परिजनों ने राहत की सांस ली। इस तरह दोनों आरक्षकों की चतुराई से गंभीर हादसा होने से टल गया।सिलिंडर में लगी आग आरक्षकों ने आग पर पाया काबू
