7 साल की बच्ची से बलात्कार के बाद गला दबाकर हत्या कर कुएं में फेंका शव
बलौदाबाजार। कल दोपहर को कुंए में मिली 7 साल की बच्ची की पोस्टमार्टम के बाद खुलासा हुआ कि पहले उसके साथ बलात्कार किया गया और उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या करने के बाद शव को कुंए में फेंक दिए। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।
26 मई की दोपहर बच्ची घर से खेलने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में लगे हुए थे और इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी बच्ची को ढूढ?े में लगी थी कि तभी कुएं में तैरते हुए शव मिला, पुलिस ने शव को बाहर निकाला परिजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां आज सुबह बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया, तब शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ। सात साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या की गई थी। पहले बच्ची का गला दबाकर हत्या की गई, फिर हाथ-पैर को रस्सी में बांधकर कुएं में फेक दिया गया। कोतवाली पुलिस इस मामले में संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है साथ ही रायपुर से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।
