एम्स पटना में बच्चों पर टीके का ट्रायल आज से, ऐेसे हो सकते हैं शामिल

 पटना 
 पटना एम्स में बच्चों पर कोरोना के टीके का ट्रायल शुक्रवार से शुरू होगा। इस ट्रायल में दो से 18 साल तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। यहां बच्चों को कोवैक्सीन की डोज दी जाएगी। दूसरी डोज पहली डोज के चार सप्ताह बाद लगेगा।

एम्स अधीक्षक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित हो चुके तथा एंटीबॉडी विकसित हो चुके बच्चों को यह डोज नहीं लगेगी। इसके लिए ट्रायल में आने वाले सभी बच्चों का आरटीपीसीआर और एंटीबॉडी भी जांच की जाएगी। बताया कि ट्रायल में शामिल बच्चों को 700 रुपये प्रोत्साहन राशि व प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। बताया कि शुक्रवार को पूरे देश में बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो रहा है। देशभर में 525 बच्चों पर इसका ट्रायल होगा। इनमें एम्स पटना में 80 बच्चों पर ट्रायल होगा। ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक लोग मोबाइल नंबर 94714-08832 पर कॉल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *