मार्कफेड ने डीएपी खाद की कंपनीवार रेट लिस्ट की जारीङ्घ जानिए इस बार किसान कितने में खरीदेंगे प्रति बोरी खाद…
रायपुर । छ.ग. राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित ने डीएपी उर्वरक के एमआरपी के संबंध में सूचना जारी की है। छ.ग. राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा खरीफ 2021 हेतु आमंत्रित निविदा में डीएपी उर्वरक के निविदाकारों .द्वारा डीएपी उर्वरक के अंतर्राष्ट्रीय मूल्य में वृद्धि होने के कारण 1800 से 2026 रूपये एमआरपी प्रति बोरी की दर निविदा में प्रस्तुत की गई।
राज्य स्तरीय उर्वरक कय समिति द्वारा प्रदेश में डीएपी उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु प्रदायकों से 1800 से 1950 रूपये एमआरपी प्रति बोरी की दर से डीएपी कय करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश में प्रदाय किये गये डीएपी उर्वरक का कंपनीवार,
एमआरपीवार विवरण निम्नानुसार है:
कृभको मोजाईक, पीपीएल (2500 मे.टन तक) एवं कोरोमंडल। 1800 रूपये प्रतिबोरी
पीपीएल (22500 मे.टन अतिरिक्त) आईपीएल एवं कोरोमंडल। 1850 रूपये प्रतिबोरी
चंबल फर्टिलाईजर्स। 1875 रूपये प्रतिबोरी
इफको फर्टिलाईजर्स। 1900 रूपये प्रतिबोरी
हिन्डाल्को एवं इंडोरामा। 1950 रूपये प्रतिबोरी
भारत सरकार द्वारा डीएपी उर्वरक पर सब्सिडी बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया जिसके उपरांत उपरोक्त प्रदायकों द्वारा दिनांक 20.5.2021 के पश्चात प्रदाय किये जाने वाले उर्वरक की एमआरपी 1200 प्रति बोरी निर्धारित की गई है, किन्तु दिनांक 20.5.2021 के पूर्व आपूर्ति किये गये 30,119 मे.टन डीएपी पर अतिरिक्त सब्सिडी के संबंध में भारत सरकार के स्तर से दिशा-निर्देश प्राप्त होना प्रक्रियाधीन है। भारत सरकार से दिनांक 20.5.2021 के पूर्व आपूर्ति किये गये उर्वरक पर सब्सिडी बढ़ाई जाने के निर्देश उपरांत ऐसे उर्वरक पर भी 1200 रूपये प्रति बोरी की नवीन दर लागू की जावेगी।
किसानों को अब 1200 रुपए बोरी में मिलेगी डीएपी खाद
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के महाप्रबंधक ने बताया कि राज्य के किसानों को अब डीएपी उर्वरक 1200 रूपए प्रति बोरी की दर पर प्रदाय की जाएगी । भारत सरकार द्वारा डीएपी उर्वरक पर 20 मई से सब्सिडी बढ़ाए जाने के कारण खाद की बढ़ी हुई कीमत में कमी आई है। ज्ञात रहे कि डीएपी उर्वरक निर्माता कंपनियों द्वारा खाद के दाम में एकाएक प्रति बोरी लगभग 900 रूपए की वृद्धि किए जाने के कारण इसका दाम 1200 रुपये प्रति बोरी से बढ़कर लगभग 1900 रुपये प्रति बोरी हो गया था , जो सरकार द्वारा सब्सिडी बढ़ाए जाने के कारण फिर से घटकर 1200 रूपए प्रति बोरी हो गया है ।
गौरतलब है कि खरीफ सीजन 2021 के लिए राज्य में डीएपी उर्वरक की आपूर्ति के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा आमंत्रित निविदा में निर्माता कंपनियों द्वारा प्रति बोरी डीएपी खाद की सप्लाई के लिए 1800 रुपए से लेकर 2026 रुपए की दर दी गई थी । राज्य स्तरीय उर्वरक क्रय समिति द्वारा राज्य में डीएपी उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु प्रदायकों से 1800 से लेकर 1950 रुपए एमआरपी प्रति बोरी की दर से डीएपी क्रय करने का निर्णय लिया गया था। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के महाप्रबंधक ने बताया कि 20 मई 2021 से पूर्व प्रदायकों द्वारा राज्य को 30,119 मेट्रिक टन डीएपी उर्वरक की आपूर्ति की गई थी । उर्वरक की उक्त मात्रा पर अतिरिक्त सब्सिडी के संबंध में भारत सरकार सेअभी दिशानिर्देश प्राप्त नहीं हुआ है । सब्सिडी बढ़ाए जाने का निर्देश प्राप्त होते ही 20 मई से पूर्व प्रदायकों द्वारा प्रदाय की गई डीएपी उर्वरक की उक्त मात्रा पर भी 1200 रुपए प्रति बोरी की नवीन दर लागू की जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य में 20 मई के बाद प्रदायकों द्वारा प्रदाय की गई डीएपी उर्वरक की कीमत 1200 रुपए प्रति बोरी निर्धारित कर दी गई है और किसानों को 1200 रुपए प्रति बोरी में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
