PM मोदी के साथ CM ममता की बैठक आज, होगी Yass से हुए नुकसान की समीक्षा 

नई दिल्ली
चक्रवाती तूफान 'यास' का तांडव अभी भी जारी है, बंगाल-ओडिशा और झारखंड में जबरदस्त ढंग से तबाही मचाने के बाद आज दोपहर तक ये बिहार में प्रवेश करने वाला है। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि बिहार तक पहुंचने तक ये कमजोर पड़ जाएगा, फिलहाल राज्य में रेड अलर्ट जारी है और साइक्लोन से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आज पीएम मोदी 'यास' से प्रभावित हुए ओडिशा और बंगाल के विभिन्न इलाकों का दौरा करेंगे और इसके बाद वो दोनों राज्यों में इससे हुए नुकसान की समीक्षा बैठक भी करेंगे। 

क्या है कार्यक्रम पीएम मोदी आज सुबह पहले भुवनेश्वर पहुंचेगे, वहां वो एक मीटिंग करेंगे और इसके बाद वो बालासोर, भद्रक और पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिलों के प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा करेंगे और इसके बाद वो बंगाल के कलाईकुंड़ा में एक समीक्षा बैठक करेंगे। जिसमें सीएम ममता बनर्जी भी शामिल होंगी। ये बैठक दोपहर 2.15 बजे होगी। सीएम ममता भी आज हिंगलगंज, 24 परगना और दीघा का हवाई दौरा करेंगी।

'यास' पहले से पड़ा कमजोर मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के निदेशक आनंद शंकर ने बताया कि अति गंभीर चक्रवात 'यास' ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट से क्रास होने के बाद पहले से कमजोर हो गया है। अभी यह एक कम दबाव के क्षेत्र के रूप में झारखंड और बिहार के पास मौजूद है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *