बारिश से जय प्रभा सेतु का किनारा धंसा, बिहार से यूपी का संपर्क कटा 

 छपरा  
यूपी के बलिया जिले के अंतर्गत पड़ने वाले चांद दियर के पास जय प्रभा सेतु का एक किनारा धंसने से बिहार-यूपी का संपर्क भंग हो गया है। पुल में भी दरार गई है। बुधवार से ही लगातार हो रही बारिश से बलिया और छपरा को जोड़ने वाली जय प्रभा सेतु के यूपी मुहाने पर एप्रोच सड़क धंस गया, जिसकी वजह से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है।

पूल के किनारे दरारे भी दिख रही है। आशंका जताई जा रही है कि तेज आंधी पानी आने पर पूल भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। मालूम हो कि करीब एक साल पहले इस पुल की मरम्मत की गई थी। मरम्मत के 6 महीने बाद ही यूपी और बिहार के दोनों मुहाने पर रोड किनारे की सड़क टूटने लगी थी। तब से ही पुल पर आवागमन करने वाले और भारी वाहनों को लेकर किसी अनहोनी की आशंका बन रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *