अब  IMA ने दिल्ली में दर्ज कराई बाबा रामदेव पर शिकायत, ओर बड़ी मुश्‍किलें

नई दिल्‍ली
एलोपैथी और डॉक्‍टर्स पर विवादित बयान देने के बाद बाबा रामदेव और इंडियन मेडिकल असोसिएशन के बीच शुरू विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आईएमए ने पहले बाबा रामदेव को 1000 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेजा था तो अब दिल्‍ली में योग गुरू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आईएमए के महासचिव डॉ. जयेश लेले ने ये शिकायत दर्ज करायी है। 

जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक शिकायत दिल्‍ली के आईपी स्‍टेट पुलिस स्‍टेशन में दर्ज करवाया गया है। लेले ने अपने शिकायत में कहा है कि रामदेव लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर शंका पैदा कर रहे हैं, सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डाल रहे हैं। अपने शिकायत पत्र में आईएमए ने कहा है कि रामदेव और उनके सहयोगियों ने गलत नीयत से, मेडिकल समुदाय और आम जनता को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। इस साजिश में रामदेव के साथ शामिल लोगों की जांच की जाए। इस संबंध में एफआईआर दर्ज की जाए।। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *