शुक्रवार को बिहार पहुंचेगा ‘यास’, तीन राज्यों में भयंकर तबाही 

नई दिल्ली
चक्रवाती तूफान 'यास' का तांडव अभी भी जारी है, बंगाल-ओडिशा और झारखंड में तबाही मचाने के बाद शुक्रवार को ये तूफान बिहार में एंट्री मारने वाला है। मौसम विभाग ने कहा है कि ये 28 मई की शाम तक बिहार में प्रवेश करेगा, जिसके कारण साउथ और ईस्ट बिहार में भारी बारिश की आशंका है और इस वजह से आईएमडी ने यहां Red Alert जारी किया है। हालांकि बिहार में पहुंचने पर तूफान कमजोर पड़ जाएगा। 

तूफान से निपटने के पुख्ता इंतजाम हैं विभाग ने कहा कि तूफान से निपटने के पुख्ता इंतजाम हैं और इसका मानसून पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बिहार में समय पर ही मानसून आएगा। जिस वक्त बिहार में तूफान प्रवेश करेगा उस वक्त हवाओं की रफ्तार 30 किमी प्रतिघंटे से बढ़कर 40 या 45 किमी प्रतिघंटा होने का अनुमान है। तूफान का असर बिहार में 72 घंटे तक रहेगा हालांकि तूफान का असर बिहार में 72 घंटे तक रहेगा लेकिन यह बिहार में आक्रामक नहीं रहेगा। हालांकि तूफान के कारण बिहार में कम विजिबिलिटी हो गई है जिसकी वजह से पटना और दरभंगा एयरपोर्ट को अलर्ट पर रखा गया है। आज तूफान ने झारखंड में काफी आक्रामक रवैया अपनाया है। ओडिशा, बंगाल झारखंड, बिहार और यूपी के कई हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। रांची के कई घरों में पानी घुस गया है। वहां अभी भी बारिश हो रही है तो वहीं झारखंड में 596 लोगों को प्रभावित इलाकों से सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *