बिहार में बेखौफ बदमाशों की करतूत, चाचा-भतीजे को मारी गोली 

समस्तीपुर 
समस्तीपुर जिले के हलई ओपी क्षेत्र के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत तिसवारा गांव में गोली मारकर  दो युवकों को घायल कर दिया गया है। घायलों की पहचान स्थानीय वार्ड-04 निवासी सुधीर कुमार ठाकुर के पुत्र छोटू कुमार एवं भाई मुकुल कुमार ठाकुर के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार स्थानीय ग्रामीण युवक ने बुधवार की शाम घर पर बैठे हुए सुधीर कुमार ठाकुर के पुत्र छोटू कुमार ठाकुर को गोली मार दी गई है। बीच-बचाव करने पहुंचे सुधीर कुमार ठाकुर के भाई मुकुल ठाकुर को भी गोली मार दी। जिससे वह भी जख्मी हो गया। छोटू को चार गोली एवं मुकुल को तीन गोली लगने की बात बताई गई है। 

इधर, ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरातफरी मच गई है। स्थानीय लोगों व परिजनों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल समस्तीपुर ले गए। भतीजे को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना के बारे में जख्मी के पिता तथा पंचायत के मुखिया बड़ेलाल सहनी के अनुसार घायलों की स्थिति चिंताजनक बताई गई है। ओपी अध्यक्ष पवन कुमार यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए लिखित शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई करने की बात बताई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *