मास्क नहीं लगाने पर युवक के हाथ-पैर में ठोक दी कीलें

बरेली 
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक के मास्क न पहनने पर पुलिस द्वारा बर्बरता का मामला सामने आया है। पुलिस ने मास्क नहीं पहनने पर युवक के हाथ-पैर में कीलें ठोक दीं। बुधवार को युवक अपनी मां के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचा और अपने साथ हुई बर्बरात की पूरी दास्तां बताई। इसके बाद एसएसपी ने घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। इस बात की जांच कराई जा रही है कि कीलें कैसे और किसने ठोंकी। एसएसपी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पुलिस पर कीलें ठोकने का आरोप गलत पाया गया है। युवक के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह ड्रामा कर रहा है।

एसएसपी ने बताया कि 24 मई को जोगी नवादा के सिपाही हरिओम व दो अन्य पुलिस कर्मी डयूटी कर रहे थे। इस दौरान रंजीत पुत्र मुन्ने बाबू निवासी हाजी मुल्ला जी वाली गली जोगीनवादा घर के बाहर घूम रहा था। पुलिस के मुताबिक वह शराब के नशे में था और मास्क नहीं लगाये था। पुलिस के टोकने पर रंजीत ने सिपाही हरिओम के साथ खींचतान, गाली गलौज व मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मौका देखकर रंजीत वहां से भाग गया। इस मामले में बारादरी थाने में आपदा अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार रात को पुलिस ने दबिश दी लेकिन आरोपी रंजीत घर पर नहीं मिला। बुधवार को हाथ और पैर में कीलें ठोककर ड्रामा बनाकर वह सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *