बंद हुई आधार कार्ड से जुड़ी ये जरूरी सर्विस, UIDAI ने दी जानकारी

 नई दिल्ली  
Aadhaar Card इस समय हर भारतीय के लिए एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बन गया है। आज के युग में आधार के बिना और आधार में गलती होने पर आपके कई काम रुक सकते हैं। लोगों की पेशानियों कम करने के लिए और अच्छी सुविधा देने के लिए आधार कार्ड बनानें वाली संस्था  बहुत काम कर रही है। इसी वजह से यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि UIDAI क्या फैसले ले रही है। हाल ही में UIDAI ने आधार से जुड़ी एक सर्विस को बंद कर दिया है। जिसकी जानकारी UIDAI ने एक ग्राहक को ट्वीटर पर जवाब देते हुए दी है। आइए आपको बताते हैं कि क्या हुआ है बंद क्या है किया है UIDAI ने ट्वीट: 
ये सर्विस हुई बंद
दरअसल UIDAI ने अब पुराने वाला लंबा-चौड़ा आधार कार्ड रीप्रिंट करना बंद कर दिया है। दरअसल पहले आधार कार्ड रीप्रिंट का फॉर्मेट कुछ अलग था जिसे UIDAI ने अब बदल दिया है। UIDAI अब PVC आधार कार्ड जारी कर रही है। जिसका साइज एक डेबिट कार्ड जितना छोटा है, जो पहले के कार्ड के मुकाबले आसानी से अपनी पॉकेट या वॉलेट में रख सकते हैं। बता दें कि जिस आधार कार्ड को प्रिंट करना UIDAI ने बंद किया है उसका साइज काफी बड़ा होता था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *