लाशों पर राजनीति तो कोई धरती के गिद्धों से सीखे: हर्षवर्धन

 नई दिल्ली 
भारत में कोरोना की दूसरी लहर से मची तबाही को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगाता केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। वे कई बार सरकार पर संक्रमण तो कभी मौतों की सही संख्या छुपाने का आरोप लगाते रहे हैं। लेकिन इस बार केंद्र की ओर से पलटवार कर गिद्ध तक कह दिया गया। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में कोरोना से मौत के सरकारी और अनुमानित आंकड़ों से जुड़ी 'द न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स' की एक खबर साझा की। राहुल के इस ट्वीट पर केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री हर्षवर्धन ने पलटवार किया है। 
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने राहुल गांधी के ट्वीट के रिप्लाई में कहा, ''लाशों पर राजनीति, कांग्रेस स्टाइल! पेड़ों पर से गिद्ध भले ही लुप्त हो रहे हों, लेकिन लगता है उनकी ऊर्जा धरती के गिद्धों में समाहित हो रही है। राहुल गांधी जी को दिल्ली से अधिक न्यूयॉर्क पर भरोसा है। लाशों पर राजनीति करना कोई धरती के गिद्धों से सीखे।''

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *