शादी समारोह मे डीजे बंद कराने पहुचे पुलिस दस्ते पर हमला, 3 पुलिस कर्मी घायल, 16 गिरफ्तार

बलरामपुर। विवाह कार्यक्रम मे बिना अनुमति के डीजे बजाने की मिली शिकायत पर जाच करने पहुचे पुलिस दस्ते पर ग्रामीणो ने हल्लाबोला जिसमे तीन पुलिस वाले घायल हुए जिनमे एक पुलिस कर्मी की हालत गंभीर है।इस पूरे मामले मे 16 लोगो को गिरफ्तार किया जिनमे तीन महिलाए शामिल है

प्राप्त समाचारो के अनुसार सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले के राजपुर थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल देवकुमार कुजूर, परमेश्वर दुबे और नगर सैनिक सुशील यादव देर रात पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान रात करीब 3 बजे सूचना मिली कि ग्राम नक्की में शादी के दौरान डीजे बजाया जा रहा है। जबकि जिले में 31 मई तक शादियों पर रोक है। इस पर तीनों वहां पहुंचे तो पता चला कि सरजु नगेसिया के घर लड़की की शादी है। उसी में कार्यक्रम चल रहा है। इस पर टीम ने और डीजे बंद करने को कहा तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिस दस्ते पर हमला कर दिया। उनको लाठी-डंडे से पीटा। इसके कारण कांस्टेबल परमेश्वर दुबे का सिर फट गया। जबकि बाकी दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। कांस्टेबल परमेश्वर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां हालत गंभीर देख अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। उसके सिर पर पांच टांके आए हैं। इसके बाद पहुंची पुलिस फोर्स ने डीजे जब्त कर शाम तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में जिन 16 लोगो को गिरफ्तार किया है उनमे तीन महिलाए भी शामिल है, राजपुर के नक्की गांव निवासी गोविंद नारायण, शिवराम, करण कुमार, शिनोत, कृष्णा, प्रदीप, पप्पू, हुक्म पोर्ते, आत्मराम, पस्ता निवासी रोपन, रामजन्म, श्रीराम व देवेंद्र और महिलाओं भेदो, रामकलिया और शिनोत की मां मुन्नी को गिरफ्तार किया है। इन सभी को न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी 12 दिन की रिमांड मांगी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *