स्कूल के मैदान में युवक की गोली मारकर हत्या

ग्वालियर
वेंडी स्कूल के मैदान में पुरानी रंजिश पर युवक को दौड़ा दौड़ाकर गोलियों से भून दिया। घायल हाल में पुलिस उसे लेकर अस्पताल लेकर पहुंची। यहां उसकी मौत हो गई। वहीं हमलावर अपने घर से फरार हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ठाटीपुर इलाके में दर्पण कॉलोनी है। यहां वेंडी स्कूल के मैदान में वरुण सिकरवार अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। इस दौरान  उसका परिचित राहुल शर्मा पहुंचा। आते ही राहुल ने वरुण पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वरुण ने बचने के लिए  दौड़ भी लगाई,े लेकिन छाती में लगी गोली के कारण ज्यादा दूर दौड़ नहीं पाया और गिर पड़ा।  वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर खड़े लोग भी भाग निकले। आखिरकार पुलिस घायल को लेकर निजी अस्पताल पहुंची। यहां प्राथमिक इलाज के दौरान ही वरुण की मौत हो गई। बताया जाता कि दोनों में कल रात खाने-पीने के दौरान विवाद हुआ था। बताया जाता है कि वरुण परिवार का इकलौता बेटा था और दो दिन पहले ही उसका रोका हुआ था।  वहीं राहुल शर्मा कांग्रेस का पदाधिकारी बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *