ग्रामीणों को जागरुक करने कलेक्टर खुद उतरे मैदान में

राजगढ़
कोरोना वैक्सीन के प्रमोशन के लिए राजगढ़ कलेक्टर नीरज सिंह खुद मैदान में उतर गए हैं। वे गांव गांव जाकर ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाने के लिए न सिर्फ प्रेरित कर रहे हैं बल्कि उनका भ्रम भी दूर कर कर रहे हैं। सिंह की ये अनूठी पहल का नतीजा ये हुआ की ग्रामीण क्षेत्रों में खाली पड़े रहने वाले वैक्सीन सेंटरों पर भी अब भीड़ नजर आने लगी है। सिंह अभी तक अधिकांश गांव घूम चुके हैं।  

लोकभाषा में समझाते हैं
कलेक्टर नीरज सिंह ग्रामीणों को समझाने के लिए उनकी लोक भाषा का सहारा ले रहे हैं। इतना ही नहीं वे ग्रामीणों को काका बाबा जैसे शब्दों से संबोधित करते हैं। सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद कुछ लोगों को बुखार आता है और कुछ लोगों को नहीं भी आता है। इससे किसी को डरने और घबराने की जरूरत नही। कोरोना वैक्सीन लगने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है और शरीर कोरोना वायरस से लड़ने के लिए तैयार होता है तथा व्यक्ति कोरोना के संक्रमण से सुरक्षति रहता है।

सिंह ग्रामीणों को जागरुक करने के साथ ही उन्हें अलर्ट भी करते हैं। वे बताते हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर अभी गई नही है। लापरवाही से तीसरी लहर कब आ जाए कहा नही जा सकता है। कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को प्रभावित कर सकती है। इलाज के लिए अस्पताल दौड़े इससे अच्छा है कि बीमारी को अपने घर ही न आने दें। सतर्क रहे और जागरूक रहें। मास्क लगाएं, साबुन-पानी से हाथ धोएं और आपस में दूरी रखें। अनावश्यक घर से बाहर नही जाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *