चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में दो गिरफ्तार

बलौदाबाजार। चाईल्ड पोर्नोग्राफी मामले मे भाटापारा पुलिस ने अलग-अलग मोहल्लो से दो आरोपियो को गिरफ्तार किया और उनके मोबाईल हैडसेट जब्त किये जिसमे ढेर सारे पोर्न वीडियो अपलोड थे जिसको वे शेयर करते थे।

शहर से दो मामले अब तक सामने आ चुके है। पहली घटना नयापारा वार्ड और दूसरी घटना संत रविदास वार्ड में हुई। आरोपियों से मोबाइल भी जब्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पोर्नोग्राफी मामले में नयापारा वार्ड से रविंद्र ध्रुव पर भी पुलिस ने पहले ही कार्रवाई की है। जिसके बाद अब रविदास वार्ड से अमर दास लहरे को गिरफ्तार किया गया है।

भाटापारा थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला मोबाइल पर बच्चों से संबंधित पोर्न वीडियो देखने और डाउनलोड करने और शेयर करने पर किया जाता है। इसकी मॉनिटरिंग दिल्ली एनसीआरबी के द्वारा की जाती है। भाटापारा में दो मामलों में कार्रवाई हुई है। जिले में पहली बार ऐसे अपराध सामने आए हैं। आरोपी अपने मोबाइल पर पोर्न वीडियो डाउनलोड करते थे और शेयर करते थे उनके मोबाइल पोर्न वीडियो से भरे हुए थे। दोनों आरोपियों पर 67बी आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उनका मोबाइल जब्त कर उन्हें जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *