अंतागढ़ के कोविड सेन्टर में लगी भीषण आग
अंतागढ़। मंगलवार की दोपहर में अंतागढ़ कोविड हॉस्पिटल में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कोविड सेन्टर में भर्ती सभी 40 कोरोना संक्रमित मरीजो को वहा से सुरक्षित निकाल लिया गया है। अंतागढ़ कोविड हॉस्पिटल में लगी आग ने सभी रूम में लगे पंखे, मोबाइल चार्जर एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान को अपनी चपेट में ले लिया।
