आज रहेगा मांस-मटन पूर्णत: बंद

रायपुर। बुद्ध जयंती के अवसर पर कल राजधानी रायपुर के समस्त पशुवध गृह व मांस-मटन की दुकानों पूणत: बंद रहेगी। इसके आदेश नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने आज जारी किए। आदेश के मुताबिक किसी भी दुकान में मांस विक्रय करते पाए जाने पर मांस जब्त करने के साथ ही संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध यथोचित कार्रवाई भी की जाएगी। निगम रायपुर के समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारी/ जोन स्वच्छता निरीक्षक मांस विक्रय पर प्रतिबंध के आदेश का पालन तय करवाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *