चेंबर उपाध्यक्ष प्रकाश सांखला के यहां पहुंची आयकर की टीम

दुर्ग। कुछ समय पहले राजनांदगांव में एक सराफा व्यावसायी के यहां जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर दुर्ग के एक अन्य व्यापारी के यहां आयकर की टीम ने जांच पड़ताल शुरू की है,हालांकि यह काफी गोपनीय तरीके से किया गया था लेकिन व्यापारी जिला चैंबर आॅफ कॉमर्स का उपाध्यक्ष भी है इसलिए बात फैल गई।

दुर्ग के व्यापारी प्रकाश सांखला के ठिकानों पर आईटी की टीम ने दबिश दी है। महावीर कॉलोनी स्थित घर और गांधी चौक सदर बाजार के दुकानों समेत कई ठिकानों पर छापा मारा गया है। जानकारी जो आ रही है उसके मुताबिक राजनांदगांव में आयकर विभाग के छापे से जोड़कर इस कार्रवाई को देखा जा रहा है लेकिन विभाग ने इस बात की पुष्टि नहीं की हैं और  न ही यह भी बताया है कि विभाग को व्यापारी के यहां से क्या कुछ मिला है।  टीम दस्तावेज खंगालने में जुटी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही अधिकृत जानकारी दी जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *