अधिवक्ता व पूर्व मंत्री भगत के दामाद के सूने मकान से सोने-चांदी सहित घरेलू सामान पार

बिलासपुर। हाईकोर्ट में अवकाश के कारण जशपुर निवासी अधिवक्ता व पूर्व मंत्री गणेश राम भगत के दामाद दिलमन मिंज बिलासपुर में स्थित रामा लाइफ सिटी के मकान में ताला लगाकर चले गए थे, इसी दौरान कल देर रात चोरों ने धावा बोला और सोने – चांदी के साथ घरेलू सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। फिलहाल अधिवक्ता के दोस्त की रिपोर्ट पर सकरी पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई हैं।
मूलत: जशपुर निवासी दिलमन मिंज सकरी रामा लाइफ में रहते हैं। वे यहां हाई कोर्ट में वकालत करते हैं। हाई कोर्ट में चल रहे अवकाश के दौरान अधिवक्ता अपनी पत्नी मेघा के साथ जशपुर गए हुए थे। इस दौरान उनका मकान सूना था। सोमवार की रात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए सोने—चांदी के जेवर, घडि?ां, लैपटाप व घरेलू सामान पार कर दिया। मंगलवार की सुबह पड़ोसियों ने उनके मकान का ताला टूटा देखा। इस पर पड़ोसियों ने अधिवक्ता दिलमन मिंज को घटना की जानकारी दी। अधिवक्ता ने अपने परिचित रवीश गुप्ता को चोरी के संबंध में बताया। साथ ही इसकी शिकायत सकरी थाने में करने कहा। रवीश की शिकायत पर सकरी थाना प्रभारी सागर पाठक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चोरों का सुराग नहीं मिला है। आसपास रहने वाले कुछ निगरानीशुदा बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *