बड़ा हादसा: पंजाब से आ रही मिनी बस की ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत, 13 घायल

गोपालगंज
बिहार के गोपालगंज जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। पंजाब से आ रही मिनी बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई और 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।  ये हादसा एनएच 27 में बरौली के प्यारेपुर में हुआ। जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी मिनी बस पंजाब के अमृतसर से पश्चिम बंगाल जा रही थी। बस पर करीब डेढ़ दर्जन मजदूर सवार थे। ये मजदूर गेहूं कटनी का काम पूरा करने के बाद वापस लौट रहे थे। मंगलवार देर रात मिनी बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई, जिसमें 13 बस यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि 2 मजदूरों की मौत हो गयी। दोनों मजदूर पश्चिम बंगाल के बताए जा रहे हैं।

इस हादसे में एक मृतक की पहचान आबू नेसार के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। जबकि दूसरे मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। हादसे में घायल पीड़ितों ने बताया कि बस तेज रफ्तार में चल रही थी। इसी दौरान शायद ड्राइवर को झपकी लगी, जिससे बस ने ट्रक में टक्कर मार दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *